फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक पर लाठियों और गंडासी से हमला

Mon, 17 Aug 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका शहर में एक युवक पर रास्ता रोककर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे गुहला के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे पहले कैथल नागरिक अस्पताल और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नंबर-12 खरौदी रोड चीका निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 21 वर्षीय भतीजा विशाल मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अक्षय और उसके साथ छह-सात अन्य युवकों ने विशाल को रास्ते में रोक लिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पहले विशाल के साथ कहासुनी की और इसके बाद लाठी, डंडों व गंडासियों से हमला कर दिया। मारपीट में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल गुहला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल कैथल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सतीश ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने विशाल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि उन्हें जेल जाना ही है, लेकिन वे परिवार के लोगों को जान से मारकर ही जाएंगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार गुलिया ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें