कलायत। शाम होते ही कलायत नगर की सड़कों और गलियों में भारी संख्या में गोवंश जमा हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी रेलवे रोड पर होती है, जहां सड़क पर गोवंश के झुंड के कारण यातायात बाधित रहता है। वाहन चालकों को पशुओं के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों राजेंद्र, ईश्वर, तन्नू भारती, रोशन और दयाशंकर ने बताया कि कुछ समय पहले नगरपालिका प्रशासन ने नगर से गोवंश हटाकर गौशाला में भिजवाया था। इसके बाद कुछ समय तक सड़कों पर राहत रही। अब दोबारा बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर दिखाई देने लगा है। लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों से कुछ लोग गोवंश को पकड़कर कलायत में छोड़ जाते हैं।
कचरा और पॉलिथीन खाने से पशुओं की सेहत पर बुरा असरलोगों के अनुसार आवारा गोवंश खाने की तलाश में सड़कों और कचरे के ढेरों के आसपास घूमता रहता है। कचरे और पॉलिथीन का सेवन करने से पशुओं के बीमार होने का खतरा भी बना रहता है। संवाद