गांव भागल के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों में मामूली कहासुनी के चलते विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने मौका लगाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे युवक पर हाथ में पंच डालकर हमला किया। पुलिस ने चीका थाना में केस दर्ज किया है।
गांव भागल की काला पट्टी निवासी अमन ने शिकायत दी है कि वह गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी गांव के रितिक नामक युवक के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने समझा बुझाकर मामला शांत करवाया दिया था। 12 जून वह गांव के स्कूल में दौड़ लगाने के लिए गया हुआ था। इससे पहले ही आरोपी रितिक, मुन्ना व एक अन्य युवक वहां मौजूद थे। इसके बाद सभी उसके पास आए मारपीट करने लगे। रितिक ने अपने हाथ में डाला पंच से उसके सिर व पसली में वार किया। मुन्ना व अन्य लड़के ने लात मुक्कों से हमला किया। इसके बाद वह वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचसी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर रितिक, मुन्ना व एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।