फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जुए में हारे पैसा को चुकाने के लिए रची थी खुद के साथ लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका में 11 जून को हुई 9 लाख 80 हजार रुपये की लूट की वारदात की साजिश शिकार हुए युवक ने ऑनलाइन सट्टे में हारे पैसे को चुकाने के लिए खुद ही रची थी। पुलिस जांच में हुए खुलासे में पता चला कि इस युवक को काफी देनदारी थी। जिसे चुकाने के लिए उसने खुद के साथ लूट की साजिश रची और इस घटना को अंजाम देने में अपने दो दोस्तों का साथ लिया। पुलिस ने इस युवक सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लूटी गई 9 लाख 80 हजार रुपये की नकदी व वारदात में उपयोग कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सीआईए सीआईए-1 परिसर में मीडिया से बातचीत में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गौरव जिंदल निवासी केशव नगर चीका की शिकायत पर पर शुक्रवार को केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि विक्रांगी केंद्र बैंक एटीएम की फ्रेंचाइजी ली हुई है। वह अपने एटीएम में पैसे डालने के लिए 11 जून दोपहर को अपने दोस्त पंकज सिंगला निवासी चीका के साथ पंकज की गाड़ी में कैथल रोड जनता मार्केट चीका स्थित आईसीआईसी बैंक से पैसे लेने गया था। शिकायत के अनुसार जब वह बैंक से 9 लाख 80 हजार रुपये निकलवाकर नकदी वाले बेग सहित अपने दोस्त की गाड़ी में बैठने कि लिए खिड़की खोलने लगा तो सामने से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेलमेट लगाए दो अज्ञात युवक 9.80 लाख रुपये रखे नकदी भरा बेग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुरेंद्र उर्फ सीड़ा निवासी चीका को पिहोवा रोड चीका से काबू किया गया। पूूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वारदात में लिप्त आरोपी गौरव जिंदल व गौरव के दोस्त पंकज सिंगला को गोशाला चीका के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुरेंद्र के कब्जे में उसके मकान से 9 लाख 80 हजार रुपये की नकदी सहित झपटा गया बैग बरामद किया गया। जबकि आरोपी पंकज के कब्जे से वारदात में उपयोग इंडिगो गाड़ी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मुख्यारोपी गौरव जिंदल ऑनलाइन जुआ की लत का शिकार होकर करीब 14 लाख रुपये नकदी हारकर कर्जदार हो चुका था, जिसके लिए उसने करीब छह दिन पहले अपने उक्त दोनों दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाई। जिसमें वह अपने दोस्त पंकज विक्रांगी कंपनी के एटीएम में डालने के लिए आईसीआईसीआई बैंक से पैस निकला कर लाएंगे। जिन्हें बैंक सामने से सुरेंद्र जबरन छीन कर भाग जाएगा। योजना अनुसार जहां उक्त नकदी उनके पास ही रहेगी, वहीं विक्रांगी कंपनी से बीमा के रूप में लूट की रकम भी मिल जाएगी, जिसे वे तीनों आपस में बांट लेंगे। तीनों आरोपी रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया है। शेष दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें