फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिलेंडर चोरी करने वाला युवक काबू

Mon, 30 Mar 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने कलायत क्षेत्र से खेतों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपी की अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि कुराड़ निवासी सोनू ने शिकायत दी थी कि चोरों ने दुब्बल रोड स्थित खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। इसके अलावा पड़ोसियों के खेतों से भी गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं। शिकायत पर थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी प्रदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त दौरान खरक पांडवा क्षेत्र से आरोपी गांव धारसूल जिला फतेहाबाद निवासी रिम्पल उर्फ रंजीत को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व एक सिलेंडर बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें