कैथल। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक वरिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार कैथल जिले में एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक शिकायतें दर्ज होंगी। इसके अलावा आम नागरिक गैस आपूर्ति, वितरण या अन्य किसी समस्या के समाधान के लिए 01746-224243 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष के लिए विभाग की ओर से विजय कुमार (लिपिक), आराध्य वर्मा (प्रोग्रामर) तथा मंजीत सिंह (डाटा एंट्री ऑपरेटर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिले के सभी ब्लॉकों में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। संवाद