फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने के आरोप में युवक काबू

Sun, 26 Jul 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक ई-रिक्शा में प्रतिबंधित गोलियों से नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने वाले आरोपी अरबरिया मोहल्ला, रेलवे गेट कैथल निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रेलवे गेट कैथल क्षेत्र निवासी एक युवक ई-रिक्शा में घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में घोलकर छोटे इंजेक्शन तैयार करता है और नशा करने वालों को बेचता है। जो अब भी अपनी ई रिक्शा मे खनौरी रोड बंद पेट्रोल पंप के पास किसी को तैयार किये हुए टीके बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत कैथल महाराणा प्रताप चौक से आगे खनौरी रोड स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। मौके पर एक ई-रिक्शा में बैठे युवक को काबू कर लिया। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीर भान के समक्ष की गई जांच व तलाशी दौरान आरोपी की जेब से 18 प्रतिबंधित ऐडनोक टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर सीट के नीचे रखे एक पॉलीथीन बैग से 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक की शीशियां तथा 2 सिरिंज बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और उसे छोटी शीशियां में भरकर सिरिंज सहित नशा करने वालों को बेचता था। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने गोलियों को प्रतिबंधित बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें