फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनैतिक कार्य करवाने के मामले में युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना गुहला क्षेत्र में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैथल व जिले के बाहर से महिलाओं को अपने मकान पर बुलाकर अनैतिक कार्य करवा रहा था। आरोपी की पहचान सलेमपुर गांव निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 10 अप्रैल को थाना गुहला प्रबंधक सनेष कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि डेरा भाग सिंह क्षेत्र में एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापामारी के दौरान मकान से तीन महिलाएं व तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले।
पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन की ओर से उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय बीर भान भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस बारे में थाना गुहला में केस दर्ज करके आगामी जांच डीएसपी बीर भान की ओर से करते हुए महिला आरोपी डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें