फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्योंग ड्रेन की गंदगी से मिलेगी निजात

Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के लोगों को अब जल्द ही ग्योंग ड्रेन की बदबू और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी, क्योंकि सरकार ने इस ड्रेन को कवर करने और इसकी जगह पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए नौ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

यह फैसला हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई।सिंचाई विभाग के अनुसार परियोजना का कार्य जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में कुल 17 हजार मीटर लंबी ड्रेन में से केवल सात हजार मीटर क्षेत्र को ही कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


शेष 10 हजार मीटर क्षेत्र को दूसरे चरण में कवर किया जाएगा। सरकार की इस पहल से कैथल शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी और शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस ड्रेन से शहर में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 18, भगत सिंह, बालाजी कॉलोनी, डिफेंस

कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, मायापुरी, करनाल रोड चौक के आसपास का इलाका है।

इस परियोजना के तहत इन क्षेत्रों में ड्रेन की जगह सीमेंट की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सिंचाई विभाग के एसई एमआर ने बताया कि पांच-पांच फीट छोड़कर दो पाइप लाइनें डाली जाएगी। जिससे गंदे पानी के बहाव को पाइपों के जरिए जींद रोड स्थित एसटीपी नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें