फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग दिवस में आप भी बनें भागीदार पोर्टल, मिस कॉल से कराएं पंजीकरण

Thu, 19 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता और गरिमा के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात उपायुक्त प्रीति ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी करें और स्वयं अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधीनस्थ कर्मचारियों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी भी सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार भी प्रातः 6 बजे, जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि विभागों को सौपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया जाए। योग दिवस में विद्यार्थियों, पीटीआई, डीपीई, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, समाजसेवी संस्थाओं, योग संस्थानों और विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पूर्वाभ्यास व पंजीकरण सूचना ः उन्होंने जानकारी दी कि 20 जून को प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। आमजन को योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए आयुष विभाग ने पोर्टल और मोबाइल नंबर 95011-31800 जारी किया है। लोग पोर्टल पर पंजीकरण कर या मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं, जिससे जिले की भागीदारी राज्य में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, डीएमसी सुशील कुमार, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी बीरभान, सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला, डीडीपीओ कंवर दमन, जीएम रोडवेज कमलजीत सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्यवस्थाओं के लिए दिए गए विशेष निर्देश



n
शहरी स्थानीय निकाय विभाग को कार्यक्रम स्थल की सफाई के निर्देश दिए गए।

n
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

n
बिजली निगम को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।

n
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक टीम और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करनी है।

n
जीएम रोडवेज और आरटीए विभाग को विद्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था करनी है।

n
वन विभाग पौधों का वितरण करेगा ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

आयुष विभाग का पोर्टल https://www.internationalyogadayhry.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें