Yogita was first in lemon and spoon race
- फोटो : Kaithal
पूंडरी। ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपुर में पांचवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्राचार्य ऋतु बंसल ने बताया कि इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता में एलकेजी कक्षा के अरमान, रिया व विजयंत क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा दूसरी के मेंढक कूद में पवित्र, अविका व आर्व प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी की थ्री लेग रेस में आयान व कुशल प्रथम, ओजस व सागर द्वितीय एवं पारस व राघव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी की बोरी दौड़ में नमन, मनित व विराज प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चौथी कक्षा की लड़कियों की नींबू और चम्मच दौड़ में योगिता, बिंदू व अवनी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांचवीं की जलेबी खाओ प्रतियोगिता में लड़कों में नाविक, लवीन व आयान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर और लड़कियों में नैंसी व नव्या प्रथम, दीपल द्वितीय व जैस तृतीय स्थान पर रही।