फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारे योगेश ने जीता क्वार्टर फाइनल

Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किठाना गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश ढांडा ने कजाकिस्तान के आस्थाना में आयोजित एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी जीत लिया है। इसमें योगेश ने ताइपे के लिन पो यू को 5-0 से हराया। इससे पहले योगेश ने 23 अक्तूबर को आयोजित हुए अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाड़ी नाग्यामा जंजीरो को चार-एक से मात दी थी।

गौरतलब है कि एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता गत 21 अक्तूबर को शुरू हुई थी, जो आगामी चार नवंबर तक चलेगी। पीटीआई रणधीर ढांडा ने बताया कि योगेश ढांडा का बुधवार को ताइपे के लिन पो यू से क्वार्टर फाइनल मुकाबला था। जिसे योगेश ने जीत लिया है। इस मुकाबले के जीतने के बाद योगेश ने सेमिफाइनल मुकाबले के लिए प्रवेश कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश ढांडा की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, कोच राजिंद्र सिंह, कोच विक्रम, को, गुरमीत सिंह, अमरजीत, पीटीआई सुनील, नरेंद्र कुमार, अनूप धीमान, संदीप आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि योगेश ढांडा का एशियन यूथ एंड जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन पांच से 20 अक्तूबर तक पटियाला में आयोजित शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुआ था। योगेश कक्षा 11वीं में पढ़ाई रहा है। वह लगातार चार वर्षों से स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय पदक जीत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें