फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर पहुंचे डीसी,आला अधिकारियों सहित किया योग

Mon, 20 Jun 2016 12:34 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लेते डीसी व अन्‍य अ‌धिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
21 जून को महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं कई संस्थाओं ने भी योग को लेकर अपने सदस्यों सहित शहर के लोगों को योग की जानकारी दी। इस योग दिवस समारोह में कर्मचारियों, अधिकारियों सहित कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर के अतिरिक्त पतंजलि योग पीठ व भारतीय योग संस्थान के करीब तीन हजार योग साधक भाग लेंगे। इस समारोह में हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन


रविवार सुबह अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने योग का अभ्यास किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी आचार्य रामचरण, पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी अमर राविश, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने मुख्य मंच पर विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का प्रदर्शन किया। रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस समारोह के लिए महिलाओं के लिए कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया है। महिला साधक किसी भी वेश भूषा में समारोह में भाग ले सकती हैं, लेकिन पुरुष योग साधक सफेद ड्रेस में योग क्रियाओं में भाग लेंगे।

आयोजन स्थल 12 सेक्टरों में बांटा गया है। एक व दो सेक्टर में स्कूलों की छात्राएं, सेक्टर 3 में महिला खिलाड़ी, 4, 5 सेक्टर में स्कूली छात्र, सेक्टर 6 में पुरुष खिलाड़ी, सेक्टर 7 में अधिकारी, मीडियाकर्मी तथा अतिविशिष्ट लोगों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। सेक्टर 8 में पतंजलि योग समिति तथा भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी व साधक भाग लेंगे। सेक्टर 9 में आयूष विभाग तथा पीटीआई, सेक्टर 10 में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पतंजलि योग पीठ की महिला योग साधक तथा सेक्टर 11 में पतंजलि योग पीठ के महिला पदाधिकारी तथा सेक्टर 12 में पुलिस विभाग के कर्मचारी भाग लेेंगे।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद ने दिया तीन दिन प्रशिक्षण
भारत विकास परिषद् द्वारा जवाहर पार्क मे तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर राजेश्वर मुनि योग शिक्षक के मार्गदर्शन में शहर के लोगों को योग की बारीकियों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी बंसत कुमार जैन ने की। प्रांतीय व शाखा संरक्षक डॉ. अशोक गर्ग, अध्यक्ष तिलक राज अग्रवाल, सचिव हर्ष चंद्र चावला, कोषाध्यक्ष बख्शीश गिरधर व परिषद् सदस्यों ने भाग लिया।

21 जून को संपन्न होगा मासिक योग शिविर
महर्षि दयानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में एक माह से चल रहे योग शिविर का 21 जून को समापन होगा। शिविर में डा. सरलेश गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर के अनेकों लोग भाग ले रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि योग प्राचीन समय से ही हमारे देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बड़ा साधन रहा है। एक बार फिर से लोग योग के जादू से अवगत हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते पूरे विश्व में हमारी पहचान में भी बदलाव आया है।

एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों ने किया योग
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सभी स्वयं सेवकों व केडेट्स के द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास के दौरान एनएसएस अधिकारी डा. पुष्पा ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न भाग है। जिसके द्वारा न केवल हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि हमारी आत्मिक शांति भी बढ़ती है। एनसीसी अधिकारी अमित कुमार, लिपिक सुरेंद्र कुमार, संजीव, राजबीर, रामसिंह उपस्थित रहे।

राजौंद में दिया प्रशिक्षण
पंतजलि योग समिति राजौंद द्वारा चलाए जा रहे योग शिविर के दूसरे दिन योग शिक्षक डा. होशियार सिंह ने तत्वों का नियम करने वाली हस्त मुद्राएं सिखाए व उनसे शरीर पर होने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग नियमित रूप से करना चाहिए, ताकि भयंकर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सके। इस शिविर में महिलाओं को योग सिखाने के लिए योग शिक्षिका बहन पिंकी शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 21 जून को योग परीक्षार्थी कैथल के सूरजमल स्टेडियम में होने वाले योग शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें