फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में 150 छात्राओं ने की भागीदारी

Sun, 08 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 से 150 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें दो प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों ने छात्राओं और स्टाफ को योगाभ्यास की महत्वपूर्ण विधियों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को योग के मूल सिद्धांतों, आसनों एवं श्वसन तकनीकों की जानकारी दी गई तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल तन और मन को स्वस्थ बनाता है, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि 20 जून को फाइनल रिहर्सल होगी व 21 जून को अनाज मंडी कैथल में भव्य योग दिवस कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कॉलेज से अलका गोयल, श्वेता गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें