फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योगशाला चौशाला में करवाया योगाभ्यास

Sun, 24 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
योग प्रोटोकॉल ​शिविर में योगा करते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला प्रशासन कैथल एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा योग आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक कलायत स्थित योग व्यायामशाला चौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग सत्र का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि योग दिवस नोडल अधिकारी सुरेश राविश, एपीसी एवं सीईओ जिला परिषद कैथल के मार्गदर्शन तथा आयुष विभाग के निर्देशन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के माध्यम से योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 127 लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 से 23 मई 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, ताकि बच्चों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके।

योग व्यायामशाला चौशाला के इंचार्ज संदीप कुमार ने कहा कि योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, पदहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उत्तान मंडूकासन सहित शीतली, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया।

डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि हरियाणा योग आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में चयनित योगशालाओं में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। जिले में 23 और 25 मई को गांव चौशाला, छौत, बरसाना और पबनावा की योग व्यायामशालाओं का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने सीखे योगासन और प्राणायाम

गुहला चीका। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय कांगथली में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।

प्राचार्य विजय दुहन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण और
विज्ञापन


स्कूल के पीटीआई रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें