फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंडबॉल में ग्योंग गांव के खिलाड़ी बना रहे पहचान

Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खेल नर्सरी में अभ्यास करते विद्यार्थी। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ग्योंग गांव में हैंडबॉल खेल का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है। स्कूल और ग्राम पंचायत की ओर से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को खेल किट, आवश्यक खेल सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। इस खेल नर्सरी से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।

गांव में वर्तमान में करीब 25 बच्चे नियमित रूप से हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने से सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


कोच रविंद्र ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूल और पंचायत के सहयोग से खिलाड़ियों को खेल किट और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे के सपनों के बीच बाधा न बने।

उन्होंने बताया कि सरकार की खेल प्रोत्साहन योजनाओं के तहत 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह और 14 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इससे बच्चों और अभिभावकों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है।

कोच रविंद्र ने कहा कि गांव में बच्चों में हैंडबॉल के प्रति काफी उत्साह है और वे नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का मानना है कि खेल गतिविधियों से बच्चे न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। पंचायत और स्कूल के संयुक्त प्रयासों से गांव के खिलाड़ी अब बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें