ढांड। बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में योगाभ्यास किया गया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के नेतृत्व और शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सहयोग से हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन आदि विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बताया। संवाद