फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साधकों को दी योग की जानकारी

Sun, 04 Jun 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की तरफ से नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में गांव थाना के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय में शनिवार को शिविर लगाया। इसमें संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए योग करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सरपंच बलबीर आर्य और अध्यक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. भाग सिंह बोदला मुख्य अतिथि रहे। संचालन योग विभाग के सहायकाचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह ने किया। प्रारंभ में विवि के साहित्य विभाग के छात्र अमन आर्य ने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अतिथियों का सम्मान किया।

साहित्य विभाग की छात्रा पूजा ने साहित्य विषय का परिचय और उसकी विभाग में चलाए जा रहे शास्त्री और आचार्य के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर विवि के कुलपति रमेश चंद्र भारद्वाज, योग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामानंद मिश्र, उपकुलसचिव डॉ. रविप्रकाश, आचार्य डॉ. हरीश, डॉ. कुलदीप, डॉ. विनय, रोहित, पूर्व सरपंच रामनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें