फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइकिल चला स्वस्थ रहने का दिया संदेश

Sun, 04 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि साइकिल चलाने से शरीर का स्वास्थ्य ठीक रहता है। साथ ही इससे तनाव भी कम होता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल साइकिल चलाकर कॉलेज में पहुंचे। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत 2018 में हुई और यह दिवस लोगों को अपनी सेहत व पर्यावरण के प्रति सजग करता है। विश्व साइकिल दिवस 2023 का थीम भविष्य के लिए एक साथ सवारी करना है।

डॉ. अभिषेक गोयल में कहा कि साइकिल हमारे लिए यातायात का बहुत ही सस्ता माध्यम है। साइकिल चलाने से हमारे शरीर का संतुलन भी ठीक प्रकार से बना रहता है और यह एक पर्यावरण अनुकूल साधन है। रोजाना साइकिल की सवारी करने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है, सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये तनाव को भी कम करती है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्राचार्य ने सभी स्टाफ सदस्यों से कॉलेज में सप्ताह में एक दिन साइकिल से आने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण के साथ–साथ शरीर को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखा जा सके। इस अवसर पर प्रो. विकास, डॉ. विकास यादव, डॉ. सुशील कुमार, प्रो. परमिंदर, राजकुमार व सतीश श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें