संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति ने वीरवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में योग कर नेताजी की 128वीं जयंती मनाई। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।
नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया। तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत स्वाभिमान के प्रभारी जयभगवान ने कहा कि नेताजी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई उर्जा दी।
योग शिक्षक डिंपल कुमार रामपाल चावला दीपक कुमार ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। सहयोग शिक्षक ईश्वर सिंगला, सुशील जिंदल, इंद्रमोहन मित्तल राजपाल वर्मा ने कहा कि योग और अध्यात्म के बल पर जब युवाओं और बच्चों का शरीर बल मनोबल प्रबल होगा, तभी तो भारत विश्वविजेता बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित जिंदल, युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत, पतंजलि प्रवक्ता गुरमीत सीड़ा, कश्मीर लाल गर्ग, पं.विद्यासागर, राकेश कुमार, संतराम, कर्मवीर लीलाराम, अंगूर देवी भी मौजूद रहे।