फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री भवानी मंदिर में योग शिविर का समापन

Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्री भवानी मंदिर प्रबंधक कमेटी एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रोटोकॉल योग शिविर का समापन वीरवार को हुआ। शिविर का समापन दीप प्रज्ज्वलन के साथ समिति के प्रधान कुलदीप माजरा ने किया।

शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर योग के विभिन्न आयामों का अभ्यास किया और योग के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों को समझा। इस अवसर पर कुलदीप माजरा और आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया और इसे जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग सत्रों का नेतृत्व पतंजलि के युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति, मुख्य योग शिक्षक रवींद्र उर्फ पाली और वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने किया। उन्होंने भाजपा नेता सिलेंद्र वाल्मीकि, भूषण शर्मा, जयभगवान प्रजापति, हरपाल शर्मा, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, रामपाल चावला सहित अन्य साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विश्राम अभ्यास कराए। प्राणायाम सत्र में कपालभाति, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली तथा भ्रामरी जैसे प्रमुख प्राणायाम कराए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें