संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के संध्याकालीन सत्र की महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता और बैंगल डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। सबसे अच्छी मेहंदी यशिका सैनी की रही। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजबीर पाराशर, प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज, ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रभारी डा. हरिंदर गुप्ता ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. रंजू निर्वानी और उनकी टीम को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये वार्षिक आयोजन विद्यार्थियों को आजीविका के साधन के रूप में भी तैयार करता है।
मंच का संचालन प्रो. इला गुप्ता ने किया और निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. मीनू भूटानी, डॉ. आशा, प्रो. नीतिका गाबा और डॉ. रितु चौधरी शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. मनिका गुप्ता, डॉ. संयोगिता शर्मा, प्रो. अंकित गर्ग, डॉ. मीनू अग्रवाल, प्रो. रेनू जांगड़ा, प्रो. कविता, प्रो. कनिका, प्रो. पल्लवी, प्रो. नीलम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
मेहंदी प्रतियोगिता:
प्रथम ः यशिका सैनी
द्वितीय ः यशिका रायका
तृतीय ः भारती और भूमि (संयुक्त)
बैंगल डेकोरेशन प्रतियोगिता:
प्रथम ः शिवानी
द्वितीय ः सीरत
तृतीय ः कोमल और भूमि (संयुक्त)