फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता, तमन्ना प्रथम

Fri, 10 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के साथ ही छात्राओं ने सुंदर थालियों की प्रदर्शनी भी लगाई। मेहंदी प्रतियोगिता में तमन्ना ने पहला स्थान हासिल किया। 
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध और पारंपरिक कला के प्रति रुचि बढ़ाना था। छात्राओं ने आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कॉलेज के कॉमन हॉल में दोपहर को आयोजित हुआ।
विज्ञापन

निर्णायकों ने मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि होम साइंस विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता छात्राओं में पारंपरिक कलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करती है। सायंकालीन प्राचार्या श्वेता तंवर ने कहा कि छात्राओं की सृजनात्मकता और कलात्मक दृष्टि सराहनीय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन होम साइंस विभाग द्वारा किया गया और विभाग की शिक्षिकाओं ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौके पर प्रो. सीमा सुनेजा, प्रो. पूजा मोगा, प्रो. मोनिका मोगा, प्रो. आरती सिंगला और अनिता उपस्थित रही।
प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान

तमन्ना, बीए प्रथम वर्ष

द्वितीय स्थान

तनु, बीए प्रथम वर्ष

तृतीय स्थान

मनप्रीत, बीए द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें