फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में यशस्वी को पहला स्थान

Sat, 07 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
6केएलटी2: एमडीएन स्कूल की विजेता छात्राएं
विज्ञापन
कलायत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कैथल में किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्थान हासिल किए। संस्थापक डॉ. विजय कांसल ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


यूं रहे परिणाम ः भाषण प्रतियोगिता में यशस्वी ने प्रथम और रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका व सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में किजल ने प्रथम तथा मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुष्का को प्रथम स्थान मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें