फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में स्नेहा और भाषण में कोमल प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में स्नेहा और भाषण प्रतियोगिता में कोमल प्रथम रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना और उनमें सामाजिक चेतना का विकास करना रहा। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहतास के प्रेरक मार्गदर्शन एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजक राम मेहर सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालक शिवानी एवं मीरा की आत्मीय और प्रभावशाली प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। भाषण प्रतियोगिता में कोमल ने अपने सशक्त और विचारोत्तेजक वक्तव्य से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति ने द्वितीय और लवनीत ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी वक्तृत्व कला का परिचय दिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और संदेशों के माध्यम से सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कनिका ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान हासिल कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में पल्लवी की सशक्त लेखनी को प्रथम स्थान मिला, जबकि पूजा और पायल ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं संवेदनशील मूल्यांकन निर्णायकों रविंदर, विक्रम एवं राम मेहर द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान परवीन, निशु, सीमा, प्रदीप, तरुण, हरिपाल एवं राजरानी सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी गई और छात्राओं को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें