फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हांसी रैली के लिए चीका से रवाना हुए कार्यकर्ता

Sat, 14 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। जजपा संस्थापक डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली के लिए चीका से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। अनाज मंडी चीका से जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह ने वाहनों के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि हांसी की यह रैली महारैली साबित होगी और नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले जींद में लगाया गया जजपा का पौधा आज देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के मार्गदर्शन और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार में जनता से किए अधिकांश वादों को पूरा किया है। इस अवसर पर गुरमुख सिंह, चरण सिंह, देवी दयाल, नन्ना प्रेमी, अमरीक सिंह और रामपाल सहित कई कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें