फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऊनी पोंचे बने युवतियों की पहली पसंद

Sat, 13 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जैसे-जैसे सर्दी अपना असर दिखा रही है, वैसे-वैसे शहर के बाजारों में ऊनी पोंचो की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। खासकर कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के बीच पोंचो एक ट्रेंडी फैशन के रूप में उभर चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पोंचो की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

दुकानों पर नए-नए डिजाइन, आकर्षक पैटर्न और अलग-अलग ब्रांड के पोंचो ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। पोंचो की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसका आसान उपयोग और स्टाइलिश लुक है। इसे पहनने में न समय लगता है और न ही किसी विशेष तैयारी की जरूरत होती है। हर प्रकार की ठंड तक यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ एक मॉडर्न और कैजुअल लुक भी देता है।
विज्ञापन


महिलाएं अब स्वेटर और जैकेट की जगह पोंचो को अधिक पसंद कर रही हैं। बाजार में पोंचो 350 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत डिजाइन, फ्रिल पैटर्न, बटन स्टाइल, कपड़े की गुणवत्ता और ब्रांड के अनुसार तय की जाती है। सर्दी के मौसम को देखते हुए कई दुकानों ने विशेष ऑफर और नए कलेक्शन भी बाजार में उतारे हैं, जिससे ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

एक सप्ताह में 40 से 50 फीसदी बढ़ी बिक्री

शहर के मुख्य बाजार में दुकानदार सुखदेव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में पोंचो की बिक्री में करीब 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। युवतियां हल्के वजन वाले, रंग-बिरंगे और फ्रिल डिजाइन वाले पोंचो ज्यादा पसंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नए फैशन ट्रेंड को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपने स्टॉक में कई आधुनिक डिजाइन शामिल किए हैं। बाजारों में इन दिनों ऊनी पोंचो का बोलबाला साफ नजर आ रहा है। बदलते फैशन और बढ़ती ठंड के बीच पोंचो इस सीजन में महिलाओं की पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन



पोंचो पहनने में हल्का होता है और कॉलेज में स्टाइलिश ड्रेस जैसा लुक देता है। स्वेटर की तुलना में पोंचो ट्रेंडी लगता है और रोजमर्रा के पहनावे के लिए उपयुक्त है। -लक्ष्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें