फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 14 Feb 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। बीरबागड़ा गांव में गोगा माड़ी मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में कलश यात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर परिक्रमा की। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की।

मंदिर कमेटी सदस्य जनक राणा व आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार पांच ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ के साथ पाठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि बसंत पंचमी पर गोगा माड़ी के साथ लगते खाली स्थान पर बनाए गए मंदिरों में मूर्तियां स्थापित की जाएगी। जिसमें राम दरबार, शिव परिवार, राधा कृष्ण की मूर्तियां विधि पूरक स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंडित राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, व गोगा माडी कमेटी के सदस्य जनक राणा, रघुनंदन सेकेट्री, धर्मपाल राणा, कर्मवीर रोहिल्ला, राजेश राणा, गांव के सरपंच दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें