संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज की छात्रा तनु, काजल, शुभम, पूनम ने राज्य स्तर यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार सात फरवरी से 12 फरवरी में भाग लिया। इस शिविर में लगभग 300 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। इसमें छात्रा तनु को बेस्ट स्वयंसेविका का अवार्ड प्राप्त हुआ।
इस शिविर में सेवकों को तैराकी प्रशिक्षण, मानवता धर्म, आत्मरक्षा, रोजगार के अवसर आदि विषयों की ट्रेनिंग दी। इसके साथ-साथ हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के विस्तार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। शिविर में अनेक प्रतिस्पर्धा हुई। जाट कॉलेज की छात्रा तनु को बेस्ट
स्वयंसेविका के अवार्ड से नवाजा गया। प्रश्नोत्तरी तर्क वितर्क में तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह जानकारी जाट कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लाभ सिंह चौहान ने दी। जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों एवं सभी शिक्षक वर्ग ने विजेता टीम को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्य ने एनएसएस अधिकारी प्रो. लाभ सिंह चौहान एवं एनएसएस टीम को बधाई दी। इस खुशी के मौके पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने भी एनएसएस अधिकारी व पूरी एनएसएस टीम को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. बलराज सिंह, सुखबीर, प्रो. राजेश, प्रो. विकास नैन, पूनम, सीमा, सुशील व मनीष मौजूद रहे।