कैथल। अमर उजाला की ओर से शनिवार रात को पहली बार आयोजित डांडिया नाइट में सैकड़ों महिलाओं ने नृत्य कर जमकर मस्ती की। रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर खूब नृत्य किया।
सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम में शाम सात बजे से लेकर 11 बजे तक हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर भी लोगों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में पति-पत्नी ने कपल डांस कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ऐनी ने किया। महिलाओं ने समूह बनाकर डांडिया खेला और एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाए।
गुजराती, राजस्थानी व हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक कपड़ों और गहनों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के स्टॉल भी लगाए गए थे। महिलाओं ने इन स्टॉलों पर खरीदारी की। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डांडिया नाइट में शामिल महिलाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से रोजमर्रा के कामकाज से अलग कुछ समय मनोरंजन के लिए मिलता है। साथ ही सहेलियों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है।
इन प्रतिष्ठानों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक बिग बॉस इलेक्ट्रॉनिक मार्ट सन्नी गोयल रहे। इसके अलावा एलआरएनके जेबी राइस ग्रुप के निदेशक गौतम मिगलानी, हरियाणा सोलर एनर्जी के संचालक मनदीप कुमार और महिपाल गिल, डिम सम बॉक्स के प्रियांशु कालड़ा और एलआर एमजी शोरूम के वरुण मिगलानी का सहयोग रहा।
सुपार्श्व जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं किडजी स्कूल से प्रज्ञा पाशा जैन, लशित जैन और जैना जैन, पोमिनोज पिज्जा के अंकित शर्मा, राजा किआ शोरूम के संचालक राजेश मक्कड़, सीईओ शिवराम सिंह और जीएम जितेंद्र ढुल ने भी सहयोग किया।
इसके अलावा मेहता स्किनकेयर अस्पताल के डॉ. अर्णव मेहता, गैलेक्सी बेकरी के नितिन गुलानी, नेहा राणा मेकअप स्टूडियो से नेहा राणा, दिशा इंस्टीट्यूट के रमन सिंह, वीजा एजुकेशन स्टडी सर्विस के अनिल गुलछर, एकांश ग्रुप के सतीश कुमार बंसल, वारिवो ईवी बालाजी जी मोटर्स के मालिक कमल दहिया और फैशन डिजाइनर रितु इंसान की शामता ढिल्लों का सहयोग रहा। डीजे स्टार इवेंट का भी सहयोग रहा।
डांडिया नाइट को लेकर महिलाओं की बातचीत...
ऐसे कार्यक्रमों में सहेलियों के साथ मिलता है समय
डांडिया नाइट में आकर बहुत अच्छा लगा। घर और कामकाज में व्यस्त रहने के कारण सहेलियों के साथ समय बिताने का मौका कम मिलता है। यहां सभी ने मिलकर खूब नृत्य किया। ऐसे कार्यक्रम बार-बार होने चाहिए।
— महक, खुराना रोड महिला प्रतिभागी
पारंपरिक कपड़ों में डांडिया खेलने का अलग ही मजा
डांडिया खेलने के लिए सभी महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर आई थीं। रंग-बिरंगे कपड़ों में महिलाओं को नृत्य करते देखना अच्छा लगा। हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर भी खूब नृत्य किया। कार्यक्रम यादगार रहा।
— अनिल कुमारी, महिला प्रतिभागी
महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिला मौका
कई महिलाओं को नृत्य करने का शौक होता है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर नृत्य किया। ऐसे आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
— अमन, महिला प्रतिभागी
4. डांडिया और कपल डांस ने बढ़ाया उत्साह
डांडिया नाइट में संगीत और नृत्य का खूब आनंद लिया। पति-पत्नी के कपल डांस ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। सहेलियों के साथ डांडिया खेलने का अनुभव यादगार रहा।
— जैसमिन, महिला प्रतिभागी
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर
01... कैथल सेक्टर 19 के समुदाय केंद्र में अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडियां नाइट में झूमते शहर