फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल संकट पर महिलाओं ने जताया रोष

Thu, 24 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला और क्रांति मोहल्ला में पिछले कई दिनों से जारी जल संकट के चलते स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब फूटने लगा है। लगातार बाधित जलापूर्ति के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है, विशेषकर महिलाओं को घरेलू कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 12 के निवासी लक्ष्मण कामरा, पवन, राजू, अनीता, पिंकी, सतीश वर्मा, भारत भूषण रहेजा, राजू सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोजाना पानी भरने के लिए मोहल्ले से काफी दूर तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंद्राज सिंह ने बताया कि यह समस्या नलकूप नंबर छह के खराब हो जाने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें