कैथल। गांव सेगा निवासी एक 33 वर्षीय विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति एवं ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ तितरम महाबीर सिंह ने बताया कि गांव सेगा निवासी विवाहिता मुकेश देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
उसके भाई कर्मबीर निवासी गांव ढाकल ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन मुकेश देवी अपने पति प्रधानपुरी एवं अपने ससुर की शराब की लत के कारण परेशान थी। इन दोनों आरोपियों ने उसकी बहन को जहर दिया है और या फिर मरने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।