फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना समाज की सबसे बड़ी ताकत : निधि मोहन

Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
महिलाओं को प्रमाण देते हुए।
विज्ञापन
पूंडरी। बरसाना में एक किरण उम्मीद संस्था द्वारा संचालित सिलाई सेंटर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष निधि मोहन ने कहा कि मां केवल परिवार को संभालने वाली शक्ति नहीं होती, बल्कि समाज को संस्कार, शिक्षा और नई दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रेरणा भी होती हैं।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त मां ही मजबूत परिवार और बेहतर समाज का निर्माण करती है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर होना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
विज्ञापन


सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें केवल सिलाई का हुनर ही नहीं मिला, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी पहले से काफी बढ़ा है। इस अवसर पर बबीता सिंगला, वंदना मित्तल, सोमना, मनप्रीत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें