राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस पर रैली निकालते विद्यार्थी। संस्था
कैथल। राजकीय आईटीआई में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सतीश मच्छाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर जाखोली अड्डा और मॉडल टाउन क्षेत्र से होते हुए वापस संस्थान पहुंची। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आईटीआई संस्थानों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक आधारित विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को 11 मई को आयोजित सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षक सोहन लाल, युवा अधिकारी रविकेश, रविंद्र, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद