फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक में थैला काटकर महिला के निकाले 51 हजार रुपये

Mon, 13 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक में पैसे जमा करवाने गए एक व्यक्ति की थैली से 51 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के दौरान एक महिला ने थैले को काटकर रकम निकाल ली। जैसे ही व्यक्ति कैश काउंटर पर पैसे जमा करने लगा, उसे चोरी का पता चला। उसने पीछे खड़ी महिला पर शक जताया।
विज्ञापन


शिव नगर चंदाना गेट कैथल निवासी नरेश सैनी ने बताया कि 10 अक्तूबर को दोपहर के समय वह अपने बैंक खाते में कुछ पैसे जमा कराने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कैथल ब्रांच गया। कैश काउंटर पर लाइन में लगने के दौरान दो अज्ञात महिलाएं उसके पीछे आईं। उनमें से एक महिला ने उसे बातों में उलझाया, जबकि दूसरी ने रुपयों से भरी थैली को धारदार वस्तु से काटकर 51 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से चंपत हो गई। नरेश ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो पाई। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें