फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-रिक्शा से घर जा रही महिला को चाकू दिखाकर गहने छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ई-रिक्शा से घर जा रही एक महिला से चाकू दिखाकर गहने छीनने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव देवीगढ़ के सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी को दोपहर के समय उसकी माता 75 वर्षीय बुजुर्ग सोना देवी अपने किसी काम से शहर की तरफ गई हुई थी। रास्ते में आते समय वह एक ई रिक्शा में बैठ गई।
इस दौरान रिक्शा का ड्राइवर और दो अन्य व्यक्तियों ने उसकी माता को चाकू दिखाया और सोने के गहने छीन लिए। जब उसकी माता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे चाकू मारने और उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में गहने छीनकर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें