फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शहर की एक कॉलोनी की महिला ने पिहोवा चौक पर धरना शुरू कर दिया है। महिला का कहना है कि खनौरी रोड निवासी राजेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 8 अगस्त को सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब दो महीने पहले आरोपी ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया और मारपीट की। उसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना प्रभारी और एसपी को दी थी। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि आरोपी के खिलाफ दोबारा से केस दर्ज किया जाएगा, लेकिन अभी तक भी आरोपी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। महिला का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरभान ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म के मामले में शपथ पत्र देकर समझौता कर लिया था। उसके बाद आरोपी की एफआईआर रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें