वीरवार को गांव सिरसल में एक महिला का शव घर में ही पंखे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
मृतका के भाई पंचकुला सेक्टर 15 निवासी विकास ने बताया कि वह हुडा विभाग में सरकारी नौकरी करता है। उसकी बहन निशा का विवाह वर्ष 2005 में कृष्ण लाल पुत्र महावीर निवासी सिरसल के साथ किया था। उसे फोन पर सूचना मिली थी कि उसकी बहन निशा ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद वह जब गांव सिरसल पहुंचा तो मामला संदिग्ध लग रहा था और गेट भी खुला था। निशा के साथ उसका पति कृष्ण लाल अक्सर झगड़ा करता था। उन्हें शक है कि उसकी बहन की हत्या कृष्ण लाल ने ही की है और बाद में उसे पंख पर लटकाया गया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति कृष्ण लाल के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।