फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर फांसी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि महिला के पिता ने शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी की शादी तितरम थाने के तहत आने वाले एक गांव में 2016 में हुई थी। इसके बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। अब पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति मनदीप के खिलाफ धारा 304बी, 498 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें