फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीडीपीओ के निर्देश के बाद भी न हुई निकासी

Fri, 20 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कैथल मार्ग पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है, जबकि बीते महीने प्रशासन ने इसके समाधान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीपीओ कार्यालय ने सरपंच को तत्काल निकासी के निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। दुकानदार सुंदर नैन, आशु, महावीर, अमित शर्मा सहित अन्य ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल औपचारिक फोटो खिंचवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है। कागज़ी आदेशों का अमल कभी नहीं होता, जिससे आमजन को राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि जलभराव से न केवल आने-जाने में दिक्कत है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। गंदे पानी से उठती बदबू ने हालात और भी असहनीय बना दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन की सक्रियता केवल मीडिया रिपोर्ट और कैमरे तक सीमित रह गई है? क्या धरातल पर भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, या फिर निर्देशों का सिलसिला कागज़ों तक ही सीमित रहेगा?
विज्ञापन


बीडीपीओ जगजीत सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या के संबंध में पहले भी निर्देश जारी किए गए थे और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। यदि अब तक समाधान नहीं हुआ है तो इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। हम पुनः संबंधितों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें