फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उर्वरकों, कीटनाशकों की जांच के लिए नमूने एकत्रित

Fri, 20 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कृषि निदेशालय के निर्देश पर मार्केटिंग अधिकारी राकेश पोरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले में कीटनाशक और उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 5 उर्वरकों और 15 कीटनाशकों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए एकत्रित किए गए।
विज्ञापन


राकेश पोरिया ने बताया कि यह कार्रवाई किसानों को उच्च गुणवत्ता की कृषि सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमानक और नकली उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अपील की गई कि वे उत्पाद खरीदते समय बिल अवश्य लें और केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदारी करें। निरीक्षण टीम में उप निदेशक कृषि डॉ. बाबू लाल, उपमंडलीय कृषि अधिकारी सतीश नारा और गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक भूपिंदर सिंह भी शामिल रहे। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें