फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाता से निकाले पैसे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाता से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में चंदाना निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि 13 दिसंबर को करनाल रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था।
विज्ञापन

एटीएम से रुपये नहीं निकले। उसके बाद करीब 12 बजकर 53 मिनट पर खाता नंबर 11318206161 से 4500 रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल नंबर पर आया। इस बारे में बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि उसके पास जो कार्ड है, वह उसका नहीं है। जब वह एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उस समय किसी अज्ञात लड़के ने उसकी मदद के नाम पर उसका कार्ड लिया था। उसी लड़के ने धोखे से उसका कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड देकर यह धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें