फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनावों की आहट के साथ ही उम्मीदवार भी सक्रिय

Mon, 25 Nov 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगरपालिका चुनावों की आहट होते ही कलायत नपा का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी शतरंज की बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।

मुख्य रूप से प्रधान पद के लिए जनसंपर्क अभियान व सियासी गतिविधियां बढ़ाते हुए कई संभावित उम्मीदवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चुनावी उद्घोष कर दिया। बगैर चुनावी बिगुल के भावी उम्मीदवार अपनी पकड़ मतदाताओं के बीच मजबूत बनाने का दांव चलने लगे हैं। हालांकि अभी प्रधान पद के लिए ड्रा नहीं हुआ है।

स्थानीय राजनीति के विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रा के उपरांत ही सही मायनों में उम्मीदवार सामने निकल कर आऐंगे। गौर तलब है कि कलायत नगरपालिका कार्यकारिणी 30 मई 2023 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद भंग हो गई थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष से ही नगरपालिका कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी गोटियां फिट करने में लगे हैं। नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि कलायत में करीब 16 हजार मतदाता हैं। 2018 से 2023 के कार्यकाल तक कलायत में कुल 13 वार्ड थे। वार्ड बंदी के बाद अब वार्डों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी गई है।

पहले चुने गए पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करते थे अब नए परिसीमन में प्रधान पद का चुनाव सीधा होगा। उन्होंने बताया की अध्यक्ष पर के लिए 2008 से 2013 तक का कार्यकाल बीसी के लिए आरक्षित रहा। 2013 से 2018 तक का जरनल महिला व इसी तरह से 2018 से 2023 तक का कार्यकाल भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रहा।

इस बार कैटेगरी तय होने के बाद ही पता चलेगा कि अध्यक्ष पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा और उसके बाद ही चुनावी दावे खुल कर सामने आऐंगे। उन्होंने बताया की दावे व आपत्तियों के निराकरण के बाद ही वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा जिसमें 45 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की नगरपालिका का नवनिर्मित भवन पहली बार चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। नवनिर्मित भवन में अध्यक्ष के अलावा चुन कर आने वाले सभी पार्षदों के लिए कमरों का प्रावधान भी किया गया है।

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें