फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में पांच किसानों के खेतों से तार चोरी

Wed, 17 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। जिले के कलायत उपमंडल में चोरों ने खरक पांडवा गांव के पांच किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के तार चुरा लिए। पीड़ित किसानों विक्रम, सोनू, भीम, जसवीर और रामपाल ने बताया कि रात के समय चोर खेतों में घुसकर वारदात की। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई न होने के कारण फसलें प्रभावित होने का खतरा है।
विज्ञापन


कलायत क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सक्रिय चोर गिरोह तारों को चोरी करके कबाड़ में बेच रहा है। इस वजह से किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। घटना की सूचना पर कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त रही है। मुखबिर भी सक्रिय किए गए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, किसान पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि केवल प्राथमिकी दर्ज करने से समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और चौकीदार तैनात करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें