संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन नया बस अड्डा कैथल के पास ट्रैफिक पार्क में बुधवार को बलिदानी नरेंद्र सिंधू को श्रद्धांजलि देगी। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद नरेंद्र सिंधू की पार्थिव देह पैतृक गांव रोहेड़ा में राजकीय सम्मान में साथ ले जाई जाएगी।
इस दौरान रास्ते में पुलिस थाना तितरम मोड़ से गांव की युवा पीढ़ी वहां पर उनका अभिनंदन करते हुए अपने भाई व दोस्त के तिरंगे झंडे में लिपटे हुए पार्थिव शरीर को लेकर वाया किठाना होते हुए शहीद के गांव में घर पहुंचेगी। यहां पर सामाजिक रीति-रिवाज पूरा करने के बाद गांव के श्मशान घाट में शासन, प्रशासन, सैन्य अधिकारी, कर्मचारी पूर्व सैनिकों गांव में आसपास के हजारों की संख्या की उपस्थित होकर सलामी देंगे।