फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसके सिर ताज, फैसला आज

Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को इंतजार खत्म हो जाएगा। ईवीएम खुलने के बाद तीनों नगर पालिकाओं कलायत, सीवन और पूंडरी में अध्यक्ष पद पर 13 और पार्षद पदों के 180 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। किसके सिर ताज सजेगा, यह चुनाव परिणाम बताएगा।

जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलायत में नगर परिषद कार्यालय, सीवन में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल और पूंडरी में एंग्लो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतगणना होगी। यह दो चरणों में होगी। इसके लिए आठ-आठ टेबल लगाई हैं और दो-दो चरणों में मतगणना होगी।
विज्ञापन


वहीं, जिला प्रशासन की ओर से स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम में थ्री लेयर की सुरक्षा लगाई गई है। सीवन और पूंडरी में भाजपा उम्मीदवारों का निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ कड़ा मुकाबला है जबकि जिले में आम आदमी पार्टी ने केवल कलायत में अपना प्रत्याशी उतारकर किस्मत अजमाई। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने किसी भी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

सीवन में मुख्य रूप से भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, हेमलता सैनी और संयम गोयल मैदान में उतरी थीं जबकि पूंडरी में भाजपा से ममता सैनी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गुड्डी सैनी और बबली गोस्वामी ने चुनाव लड़ा।

इसी प्रकार से कलायत नगर पालिका में भाजपा से मैनपाल राणा और आप से जसविंदर राणा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजू कौशिक, अंकित जैलदार ने चुनाव लड़ा। अब इन प्रत्याशियों में किसे चौधर मिलेगी। सभी को इंतजार है।

अंतिम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया करवाई पूरी ः लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की अंतिम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी करवाई गई। डीसी प्रीति ने कहा कि इस कार्य को शांति पूर्ण संपन्न करवाने के लिए एसडीएम एवं कलायत आरओ अजय हुड्डा, कैथल एसडीएम एवं पूंडरी आरओ अजय सिंह, गुहला एसडीएम एवं सीवन आरओ कैप्टन प्रमेश कुमार के अलावा अन्य की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी को जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मतगणना टीम में प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक शामिल होंगे। रेंडमाइजेशन के दौरान कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीआईओ दीपक खुराना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें