फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाय को बचाने में कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, चालक घायल

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ग्योंग गांव के पास वीरवार सुबह गाय को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पलट गई और कार सवार चालक को चोटें आई। उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैथल शहर निवासी कार चालक पवन सैनी सुबह करीब 10 बजे अपनी किआ कार से कुरुक्षेत्र जा रहा था। जैसे ही वह ग्योंग के पास पहुंचा तो सामने सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उसने जैसे ही गाड़ी को मोड़ा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। कार पहले सड़क पर लगे बोर्ड से टकराई और उसके बाद पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे चालक की जान बच गई। वह अकेला ही गाड़ी में सवार था और अपने किसी कार्य से कुरुक्षेत्र जा रहा था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना कैथल से पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया।

सदर थाना कैथल के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र रोड पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें