फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पड़ोसी की कार से बच्चे की गई जान

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्योड़क गांव में वीरवार की दोपहर एक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की जान चली गई। वह गली के बाहर खेल रहा था। तभी उसका पड़ोसी अपनी कार घर से बाहर निकालने लगा और बच्चा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बच्चे के दादा महेंद्र की शिकायत पर पड़ोसी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दादा महेंद्र ने बताया कि उसका छह साल का पौत्र आदित्य पहली कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार दोपहर के समय स्कूल से आने के बाद गली में खेलने के लिए जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी ने जैसे ही कार बाहर निकाली तो उसका पौत्र कार के सामने आ गया और कार व ईंटों के चट्ठे के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले दो दिसंबर को आदित्य के पिता सोनू की भी मृत्यु हादसे में हो गई थी। सोनू वेल्डर का काम करता था और एक बस पर वेल्डिंग करते समय बिजली की चपेट में आ गया था। दादी की पहले मृत्यु हो चुकी है। अब परिवार में आदित्य का छोटा भाई कार्तिक, उसकी मां व दादा हैं। परिवार मेहनत मजदूरी करता है।

सदर थाना कैथल मुकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें