फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्मरण सुनाते, बदलते रहे भाव

Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइंस सिटी, अटारी बॉर्डर व जलियांवाला बाग देखकर लौटे विद्यार्थियों ने शनिवार को अपने संस्मरण सुनाए। इस बीच उनकी बातों के दौरान उनके चेहरों के भाव बदलते रहे।

आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग की छात्रा रविंद्र कौर ने बताया कि वह पहली बार अपने शहर से बाहर गई थी और अटारी बॉर्डर को देखकर बहुत अच्छा लगा। वह अपने दादा-दादी का धन्यवाद करना चाहती हैं कि उन्होंने मुझे भ्रमण पर भेजा।
विज्ञापन


नरड़ स्कूल से आई छात्रा महक ने कहा कि दूसरे विद्यालयों से आए हुए छात्राओं से संपर्क हुआ। जो एक बहुत अच्छा अनुभव रहा। चौशाला स्कूल की ज्योति ने कहा कि उनके अभिभावक अनपढ़ है जो विभिन्न शहरों की जानकारी नहीं रखते उन्होंने पहली बार शहरी दुनिया को देखा तथा वह अब तक पहले कभी नहीं गई थी।

चौसला स्कूल के छात्र प्रिंस ने कहा कि पहली बार सांझा खाने का अनुभव हुआ। अध्यापकों ने इतना अपनापन दिया कि अभिभावकों की याद तक न आई। अध्यापकों ने बहुत सहयोग किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना से छात्रा अंजली व यश शर्मा ने कहा कि पहली बार दूसरे शहरों में भ्रमण कर बहुत अच्छा अनुभव हुआ व अध्यापक बिल्कुल अभिभावकों की तरह हमारा ख्याल रखते रहे।

इस मौक ेपर भ्रमण के नोडल अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस भ्रमण पर सबसे पहले विद्यार्थियों को भारत-पाक सीमा बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दिखाई गई। इस सेरेमनी को देखकर बच्चे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गए। बीएसएफ के देशभक्ति कार्यक्रम देखने का अनुभव शानदार रहा।

सुशील कुमार ने बताया कि इसके बाद आजादी की लड़ाई के संघर्ष के जीवंत उदाहरण जलियांवाला बाग को बच्चों ने देखा, जिसमें बच्चों ने अंग्रेजों की बर्बरता भरे गोलियों के निशान को जीवंत रूप में देखकर बच्चे भावुक हो गए। भ्रमण के आकर्षण का केंद्र रहा कपूरथला साइंस सिटी जहां बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न वर्किंग मॉडल देखें तथा नए-नए विज्ञान के आविष्कारों की जानकारी ली।

मौके पर ही प्राध्यापक नवीन कुमार व हरदीप सिंह ने बच्चों को जानकारी देते हुए उनकी उत्सुकता को शांत किया, वहां विज्ञान के विभिन्न मॉडल देखकर मौके पर गई अध्यापिका कोमल व शीतल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष की विज्ञान प्रदर्शनी में वह बहुत ही उन्नत तकनीकी के मॉडल लेकर विद्यार्थियों को भेजेंगे।
विज्ञापन


एपीसी कुशल कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के मानस पटल पर सदा के लिए अमिट छाप रहेगी। इस दौरान कुछ बच्चों के अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी, डीएमएस सुशील कुमार, एपीसी कुशल कुमार, प्राध्यापक नवीन कुमार, हरदीप सिंह, सुशील कुमार, संजीव कुमार, शीतल शर्मा, कोमल, रीना व राजदीप कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें