फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीकृष्ण के भजन सुनकर भक्त हुए भावविभोर

Sun, 08 Oct 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किले पर आयोजित इस्कॉन कुरुक्षेत्र और इस्कॉन प्रचार समिति कैथल की ओर से श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कृष्ण भक्ति की महिमा बताया। इस दौरान श्रीकृष्ण के भजन सुनकर भक्त भाव विभोर होकर झूमते नजर आए।

भागवत कथा के छठे सातवें दिन पंडाल भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने भगवान श्री कृष्ण के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सभी भक्त भजनों पर थिरक्कने लगे। उन्होंने कहा कि बहुत लोग भक्ति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन लाखों में से कोई एक ही भगवान श्री कृष्ण को तत्व से जान पाता है।
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, तब नंद महाराज का हृदय आनंद से भर गया और उन्होंने 20 लाख गायों को सजाकर ब्राह्मणों को दान में दी।

उन्होंने समझाते हुए कहा कि हमारा शरीर भी भगवान का मंदिर है और इसमें परमात्मा हमारी आत्मा के साथ रहते हैं। इसलिए हमें अपने शरीर को शुद्ध रखना चाहिए और नहाने के पश्चात इसे शुद्ध करने के लिए वैष्णव तिलक लगाना चाहिए। जो व्यक्ति गले में कंठी और वैष्णव तिलक लगा कर रखता है उसे कभी यमराज के दूत छूना तो क्या देखते भी नहीं ऐसा शास्त्रों में लिखा हुआ है। जब हम तिलक लगाते हैं कंठी धारण करते हैं, तब हमें नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शास्त्रो में वैष्णव तिलक की बहुत महिमा है। यदि हम मनुष्य जीवन में तपस्या नहीं करेंगे तो मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रह जाता। भगवान का नाम जप करना ही सबसे बड़ी तपस्या है। कथा तो पशु भी सुन सकता है, लेकिन मन से श्रवण करना और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करना ऐसा गुण केवल मनुष्य में ही है। जब हम भगवान के नाम का चिंतन करेंगे उनका नाम जप करेंगे तभी हम इस कलयुग से छुटकारा पा सकेंगे। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के पश्चात भी अगर कोई मनुष्य श्री कृष्ण भक्ति में स्वयं को नहीं लगता तो इसका अर्थ है कि ना तो उसने श्रवण किया है और ना ही उसने पढ़ा है।

प्रभु ने कलयुग के गुण दोष का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कलि तो दोषों का खजाना है। कलि में अगर 100 अवगुण है तो एक गुण भी है और वह यह है कि कलयुग में केवल भगवान के नाम का जाप व कीर्तन करने से ही इसके प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्लभ मानव जन्म सत्संग अर्थात यह मानव योनि पाना बहुत दुर्लभ है। मनुष्य योनि केवल भगवान की कृपा से ही प्राप्त हो सकती है। इस प्रकार एक भौतिक पिता यह नहीं चाहता कि उसका पुत्र जेल में सड़े, ऐसे ही भगवान भी नहीं चाहते कि उसका बच्चा संसार रूपी जेल में सड़े। भगवान श्री कृष्ण से दयालु इस सृष्टि में कोई नहीं है। जब जीव भगवान श्री कृष्ण की सेवा करता है, भक्ति करता है, जप करता है तो माया-देवी स्वयं उसकी सेवा करती है।
विज्ञापन


कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पंडाल में लगी राधा कृष्ण व कान्हा की प्रतिमा के साथ सेल्फी ली और सेवा कर रहे बच्चे रिद्धि, आस्था, देव, रजत, केशवी, वंश व कृषिता ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मनदीप सिंह एडवोकेट, नई सब्जी मंडी प्रधान वीरेंद्र सतीजा, डॉ. चावला, ध्रुव शोरेवाला ने ज्योति प्रचंड करवा कर कथा का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें